सोलन : सोलन सत्र न्यायालय परिसर में आज बलिदान सप्ताह के अंतर्गत अधिवक्ताओं द्वारा सिक्खों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिह के चार साहिबजादो को श्रद्वांजली देकर उनकी शहादत को नमन किया गया । उल्लेखनीय है कि देश व धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के दो साहिबजादे ने जंग में मैदान में शहादत हांसिल की थी वहीं दो छोटे साहिबजादे जुरूवार सिंह व फतह सिंह को जिंदा दीवारों में चिनवाया गया था छोटे छोटे साहबजादो की शहादत को नमन करते हुए आज न्ययालय परिसर में उन्हें भावभीनी श्रंदाजली अर्पित की गई। हमारे संवाददाता से बात करते हुए अधिवक्ता परिषद् सोलन के सदस्य अभिषेक ठाकुर ने बताया कि दशमेश पिता के चार साहिबजादों की शहादत को याद किया गया व उन्हें भावभीनी श्रद्वांजली दी गई। उन्होंने कहा कि उन्होने देश की रक्षा व समरसता के लिए अपना बलिदान दिया था। बहुत कम उम्र में उनकी देशभक्ति और धार्मिक भक्ति अनुकरणीय है। यह युग-युग तक सभी देशवासियों को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।





