Home » Uncategorized » अब एक क्लिक पर मिलेगी रक्तदाताओं की सूची, जरूरतमंद लोग भी कर सकेंगे संपर्क…

अब एक क्लिक पर मिलेगी रक्तदाताओं की सूची, जरूरतमंद लोग भी कर सकेंगे संपर्क…

शिमला : नए साल 2024 में प्रदेश में मरीजों को अब रक्त के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जरुरतमंद लोगों को अब एक क्लिक पर ही अपने क्षेत्र के रक्तदाताओं की पूरी सूची मिल जाएगी। प्रदेश के लोगों को इमरजेंसी पर रक्तदातों को इधर-उधर न ढू्ंढना पड़े, इसके लिए कांगड़ा सेवियर संस्था अपनी हिम सेवियर एप नववर्ष पर लांच कर रही है। यह एप लोहड़ी से पहले लोगों तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद लोग इस एप के माध्यम से अपने क्षेत्र में विभिन्न ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं के मोबाइल नंबर जांच कर उसने संपर्क कर सकते हैं। हिम सेवियर एप का ट्रायल अभी जोरों पर चल रहा है और जो खामियां निकलकर आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। वहीं जनवरी 2024 में 14 तारीख से पहले इसे लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग प्ले स्टोर से इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर सकते हैं।

जिलावार होगी रक्तदाताओं की सूची
इस मोबाइल एप में प्रदेश के रक्तदाताओं की सूचियां जिला स्तर पर होंगी। जिसमें हर जिला के रक्तदाताओं के नाम के साथ उनका फोन नंबर भी उपलब्ध होगा। यहीं नहीं इसमें यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि किस रक्तदाता ने कब रक्तदान किया है। इससे लोगों को   आसानी रहेगी कि यह फलां रक्तदाता रक्तदान के लिए उपलब्ध है या नहीं।

फोन के माध्यम से हो जाएगा रक्तदाता से संपर्क
कांगड़ा सेवियर संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हिम सेवियर एप की लांचिंग संस्था की ओर से लोहड़ी से पहले कर दी जाएगी। इस एप के माध्यम से लोग मोबाइल के माध्यम से ही रक्तदाताओं की उचित जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिस जिला में उन्हें रक्त की जरूरत होगी। उसकी जिला में उस ग्रुप का रक्तदाता एक फोन के माध्यम से उनके पास पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि प्रदेश के बाहर भी जो हमारे रक्तदाता रहते है वहां भी इस एप के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *