Home » Uncategorized » Shimla Bus Accident: शिमला में बैरिकेड तोड़ 150 मीटर नीचे गिरी बस, तेज रफ्तार बाइक के चलते हुआ हादसा, सभी सवारियां सुरक्षित…

Shimla Bus Accident: शिमला में बैरिकेड तोड़ 150 मीटर नीचे गिरी बस, तेज रफ्तार बाइक के चलते हुआ हादसा, सभी सवारियां सुरक्षित…

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है. तेज रफ्तार बाइक के चलते यह हादसा हुआ है. घटना में बाइक चालक युवक घायल हुआ है. हालांकि, बस में सभी सवारियां सुरक्षित हैं. फिलहाल, शिमला पुलिस हादसे की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, शिमला के एमएलए क्रासिंग की यह घटना है.यहां पर एक निजी बस हाईवे पर चल रही थी. इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी तरफ से वाहन को ओवरटेक किया और सीधा बस से जा भिड़ी. इस दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया औऱ फिर बस हाईवे के बैरिकेड तोड़ते हुए नीचे चली गई. गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. बस में कुल 15 लोग सवार थे. बस के चालक केदारनाथ ने बताया कि बाइक वाले ने ओवरटेक किया और वह सीधा ही गाड़ी की ब्रेक पाइप पर टकराया. चालक ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी सड़क से 150 मीटर नीचे चली गई. उन्होंने बताया कि वह मेहली शोघी रूट पर चलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *