Home » Uncategorized » Himachal News: सीएम सुक्खू आज ठियोग का करेंगे दौरा, आपदा प्रभावितों को बांटेंगे राहत राशि…

Himachal News: सीएम सुक्खू आज ठियोग का करेंगे दौरा, आपदा प्रभावितों को बांटेंगे राहत राशि…

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को ठियोग में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि के चेक बाटेंगे। ठियोग के आलू मैदान में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पराला में बने फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। स्थानीय विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग, तहसीलदार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बैठक के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ ठियोग के आलू मैदान का निरीक्षण किया। वहां पर कार्यक्रम स्थल देखा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कई मसले मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे। ठियोग विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने का उनका प्रयास लगातार जारी है। कई नए प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह कार्य कर रहे हैं। पर्यटन की दृष्टि से ऊपरी शिमला में काफी संभावनाएं हैं उन पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिमला ग्रामीण अतुल शर्मा, ठियोग ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, नगर परिषद ठियोग अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *