Home » Uncategorized » शराब पीकर झूमने वाले टूरिस्ट को थाने नहीं, होटल ले जाएगी हिमाचल पुलिस, CM सुक्खू हुए मेहरबान, जानिए क्यों ?

शराब पीकर झूमने वाले टूरिस्ट को थाने नहीं, होटल ले जाएगी हिमाचल पुलिस, CM सुक्खू हुए मेहरबान, जानिए क्यों ?

शिमला : प्रदेश में पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला विंटर कार्निवाल का शुभारंभ किया. 7 दिनों तक चलने वाले विंटर कार्निवाल का आगाज सांस्कृतिक परेड और महा नाटी के साथ हुआ. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सांस्कृतिक परेड का भी निरीक्षण किया. रिज मैदान और मॉल रोड विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. विंटर कार्निवल के मौके पर सीएम शराब पीकर झूमने वालों मेहरबान दिखे. सीएम ने पुलिस को दिए निर्देश कि जो सैलानी शराब पीकर  ज्यादा झूम जाए, उसे पुलिस हवालात के बजाए होटल में पहुंचाकर आएं. यानी अगर एक बात तो तय है कि अगर कोई सैलानी शराब पीकर हुड़दंग भी मचाएगा तो उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा औऱ पुलिस बस मूक दर्शक बनी रहेगी. शिमला विंटर कार्निवाल के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ था. हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है. बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं. पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने 24 घंटे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे समेत अन्य खाने पीने की दुकानें खुले रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा पुलिस को भी सैलानियों को तंग न करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने सैलानियों से हुल्लड़बाजी न करने और कानून का पालन करने की भी अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *