Home » Uncategorized » स्पीति में ट्रैफिक से बचने के लिए पर्यटक ने चंद्रा नदी में उतार दी थार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, काटा 3500 का चालान

स्पीति में ट्रैफिक से बचने के लिए पर्यटक ने चंद्रा नदी में उतार दी थार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, काटा 3500 का चालान

मनाली : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में थार गाड़ी चलाई जा रही है. वायरल वीडियो पर एसपी मयंक चौधरी ने एक्शन लिया है. एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी को पार कर रही है. उक्त थार चालक ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 को चुनौती दी गई है. भविष्य में कोई इस तरह का कोई अपराध न करे इसके लिए जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है. हालांकि वायरल वीडियो की अभी पुलिस की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है.

जान-जोखिम में ड़ाल रहे है पर्यटक
आपको बता दें कि इन दिनों हिमाचल की लाहौल स्पीति और कुल्लू मनाली, शिमला में सैलानियों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में पर्यटक यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए अपनी जान भी जोखिम में ड़ाल रहे है. माइनस तापमान के बीच भी लाहौल स्पीति और कुल्लू पुलिस के जवान जगह-जगह ड्यूटी दे रहे हैं लेकिन सैलानी यातायात नियमों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे. ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पर्यटक ने अपनी थार गाड़ी चंद्रा नदी में उतार दी.

पुलिस ने 3500 रुपए का किया चालान
वीडियो वायरल होने के बाद लाहौल स्पीति पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 3500 रुपए का चालान काटा दिया. वहीं वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है. पर्यटक अपनी थार गाड़ी से लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी को पार करते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे पर पहुंच गया. गनीमत यह रही कि इन दिनों चंद्री नदी का पानी काफी कम होने की वजह वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *