Home » Uncategorized » हिमाचल में खाद के दामों में हुई वृद्धि, किसानों को लगा झटका…

हिमाचल में खाद के दामों में हुई वृद्धि, किसानों को लगा झटका…

शिमला: केंद्र सरकार ने किसानों और बागबानों को खाद के दामों में वृद्धि करके झटका दे दिया है. नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल सुपर फास्फेट के दाम सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिया है. पहले इस खाद का 50 किलो का बैग 750 रुपए में आता था, वहीं अब इसकी कीमत 812 रुपए प्रति बैग हो गई है.  कीमतों का हिमाचल किसान कांग्रेस ने विरोध किया है और केंद्र सरकार से इसके दाम कम करने की मांग की है. हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में वृद्धि कर किसानों बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डाला है. बागवानों की आय पर इससे असर पड़ेगा.  किसान कांग्रेस इसका विरोध करती हैं और इसके बढ़े हुए मूल्यों को कम करने की मांग करती है. वहीं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वॉशिंगटन एपल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर देश में सेब का इंपोर्ट बढ़ा है.  यह हिमाचल के किसानों के लिए नुकसान दायक है.  सरकार को बागवानों को संरक्षित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *