Home » Uncategorized » टोकरियों में गोबर लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, सुक्खू सरकार को याद दिलाई गारंटियाँ….

टोकरियों में गोबर लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, सुक्खू सरकार को याद दिलाई गारंटियाँ….

.’जनता को दी झूठी गारंटियां,विश्वास योग्य नहीं कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

धर्मशाला: कांग्रेस की विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को लेकर विपक्षी दल बीजेपी लागातार हमलावर है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक टोकरियों में गोबर लेकर विधनसभा पहुंचे और प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को गारंटियों की याद दिलाई। इसी के साथ बीजेपी ने सरकार से जल्द दो रुपए किलो गोबर खरीदने की भी मांग की। बीजेपी ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी भी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां दी। एक साल पूरा हो गया और अभी तक कांग्रेस ने कोई भी गारंटी पूरी नहीं की। अब गारंटिया उनके गले पड़ गई है। उन्होने कहा कि इन गारंटियों को न जनता को भूलने देंगे और न ही कांग्रेस के नेताओं को। भाजपा समय समय पर इन गारंटियों की याद दिलाती रहेगी। वहीं जयराम ठाकुर ने ये भी कहा किसत्र के पहले दिन भी गारंटियों को लेकर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस की दूसरी गारंटी दो रुपए किलो गोबर खरीदने की थी एक साल हो गया लेकिन किसानों से गोबर नहीं खरीदा गया है। अब लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस सरकार गोबर खरीदने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 1300 करोड़ का गोबर घोटाला हुआ है और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिया है। हिमाचल में भी कांग्रेस झूठी गरंटिया देकर सत्ता हासिल की । कांग्रेस विश्वास योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान गोबर लेकर बैठे है और एक साल बीत गया है। किसानों का गोबर सुख गया है। कांग्रेस की सरकार को गोबर खरीदने की गारंटी की याद दिलाने के लिए ही आज टोकरी में गोबर लेकर पहुंचे है ताकि सरकार को जनता को दी गारंटिया याद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *