Home » Uncategorized » जीनियस ग्लोबल स्कूल में कल होगा वार्षिक समारोह का आयोजन…

जीनियस ग्लोबल स्कूल में कल होगा वार्षिक समारोह का आयोजन…

सोलन: सोलन के आंनद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में कल 16 वां वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के शुभारंभ पर समाजसेवी हरमेल धीमान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की अहिंसा परमो धर्म थीम पर आयोजित होने वाला यह समारोह शहर के समीप कोठों स्थित कला मंच ऑडिटोरिम में मनाया जाएगा। इस समारोह में प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चे भाग लेंगे। जिसमें सरस्वती वंदना, अहिंसा परमो धर्म पर डांस एंड ड्रामा शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस दौरान नन्हे बच्चे महात्मा गांधी के जीवन को बेहद खूबसूरती के साथ पेश करेंगे। शर्मा ने बताया की समारोह में बच्चों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों को मोमेंटो सहित सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। छोटे बच्चों ने जहां एंकरिंग का बीड़ा उठाया है वहीं स्कूल की साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट भी स्कूली बच्चे ही पढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *