सोलन : मुख्यमंत्री कल सोलन के प्रवास पर..

सोलन: मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 09 दिसम्बर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू 09 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11.10 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल सोलन के प्रवास पर…

सोलन: प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 09 दिसम्बर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। शिव प्रताप शुक्ल 09 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के 12वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
रोहित ठाकुर 09 दिसम्बर को सोलन के प्रवास पर…

सोलन: शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर 09 दिसम्बर, 2023 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। रोहित ठाकुर 09 दिसम्बर, 2023 को सायं 05.00 बजे सोलन के परवाणू की डीएवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू में आयोजित ‘स्पीट्रा फेस्ट’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
अनिरुद्ध सिंह 10 दिसंबर को सोलन के प्रवास पर…

सोलन: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मं त्री अनिरुद्ध सिंह 10 दिसम्बर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।अनिरुद्ध सिंह 10 दिसम्बर, 2023 को दोपहर 02.00 बजे सोलन के कुमारहट्टी स्थित राजा वीरभद्र सिंह मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किए जा रहे 45वें ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह […]
सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट शुभारंभ….

. बिजली उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सोलन: मुख्य संसदीय सचिव (बहुदेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन, वन तथा परिवहन) सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी में तीन दिवसीय 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया। मुख्य संसदीय सचिव ने इस […]
जीनियस ग्लोबल स्कूल में कल होगा वार्षिक समारोह का आयोजन…
सोलन: सोलन के आंनद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में कल 16 वां वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के शुभारंभ पर समाजसेवी हरमेल धीमान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की अहिंसा परमो धर्म थीम पर आयोजित होने वाला यह समारोह शहर के समीप कोठों स्थित कला मंच ऑडिटोरिम […]
Junior Mehmood Passes away: नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…

दिल्ली: बॉलीवुड गलियारे से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है कि दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वो पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अंत में एक्टर जिंदगी की जंग हार गए। ई […]
शिमला के इंजनघर में भीषण आग, हट्स जलकर हुए राख; घायल IGMC से PGI रेफर…

शिमला: शिमला के इंजनघर में बीती रात भीषण आग लग गई। जिसमें 10 से 11 कमरें पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि चार से पांच कमरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग की इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए IGMC शिमला ले जाया […]
UPI यूजर्स को आरबीआई गवर्नर ने सुनाई खुशखबरी, एक बार में कर सकेंगे अब इतना पेमेंट

UPI Limit Update: नए नियम के तहत अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में यूपीआई के जरिये एक बार में पांच लाख तक का पेमेंट किया जा सकेगा. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि केंद्रीय बैंक की तरफ से जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.50 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है. आरबीआई गवर्नर ने शुक्रवार को […]
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में होगी सीनियर डॉक्टरों की तैनाती, अधिसूचना हुई जारी…

शिमला: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए सरकार ने पीजी कर चुके डॉक्टरों से आवेदन मांगे हैं। इन डॉक्टरों का कार्यकाल तीन साल का होगा। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इनकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी। इन डॉक्टरों की तैनाती काउंसलिंग के बाद […]