Home » Uncategorized » शिमला के इंजनघर में भीषण आग, हट्स जलकर हुए राख; घायल IGMC से PGI रेफर…

शिमला के इंजनघर में भीषण आग, हट्स जलकर हुए राख; घायल IGMC से PGI रेफर…

शिमला: शिमला के इंजनघर में बीती रात भीषण आग लग गई। जिसमें 10 से 11 कमरें पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि चार से पांच कमरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग की इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए IGMC शिमला ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सूचना के मुताबिक, बीती रात शिमला के उपनगर संजौली के इंजनघर में रात पौने 12 बजे आग भड़क गई। तब मकान में सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान एक हट्स में सिलेंडर फट गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। कुछ ही देर में दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर आग बुझाने के बावजूद यह दो बार
फिर से भड़क गई। इसके बाद सुबह सवा चार बजे के आग को पूरी तरह कंट्रोल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *