Home » Uncategorized » Himachal Pradesh News: `हिमाचल चुनाव फंडिंग से जुड़े हैं छत्तीसगढ़ महादेव ऐप स्कैम के तार…

Himachal Pradesh News: `हिमाचल चुनाव फंडिंग से जुड़े हैं छत्तीसगढ़ महादेव ऐप स्कैम के तार…

शिमला: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस को जमकर घेरा. इस दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए महादेव ऐप स्कैम के तार हिमाचल चुनाव में फंडिंग से भी जुड़े होने की बात कही. रविवार को चार राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए, जिसमें तीन राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई. इसमें मध्य प्रदेश में भाजपा अपना किला बचाने में कामयाब रही, वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत हुई है. इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगातार छत्तीसगढ़ को मॉडल के तौर पर पेश करती रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हिमाचल चुनाव में खूब प्रचार करते रहे, लेकिन शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोबर घोटाला और महादेव ऐप घोटाला छत्तीसगढ़ मॉडल की हकीकत है. इस दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव ऐप स्कैम के तार हिमाचल चुनाव की फंडिंग से जुड़े होने की भी बात कही. उन्होंने इशारों ही इशारों में भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इतने स्कैम हुए, इतने घोटाले हुए और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल चुनाव की फंडिंग का जिम्मा सौंपा दिया गया था. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि इस मामले को लेकर अभी जांच चल रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में तो इसी तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12