Home » Uncategorized » फिर पिता बने The Great Khali, बेटी के बाद अब पुत्र रत्न की प्राप्ति

फिर पिता बने The Great Khali, बेटी के बाद अब पुत्र रत्न की प्राप्ति

नाहन : रेसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह व पूर्व विश्व चैंपियन द ग्रेट खली (world champion The Great Khali) के घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। सिरमौर के बेटे द ग्रेट खली (The Great Khali) उर्फ दिलीप सिंह राणा एक बार फिर पिता बने हैं। खली की पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है।  ग्रेट खली ने सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। नन्हे बच्चे को गोद में लेकर खली ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। जिस पर उन्होंने लिखा कि आप सभी की दुआओं से उन्हें एक बार फिर पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर खली के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]