
जांजगीर चांपा: जय मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति चांपा द्वारा माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए 10वीं बार 18 बोगियों की एक स्पेशल ट्रेन 19 नवम्बर से चांपा से हरिद्वार, वैष्णोदेवी और अमृतसर के लिए जाएगी, और यह 26 नवंबर को चांपा वापस आएगी. इस स्पेशल ट्रेन में 15 स्लिपर कोच, 2 एसएलआर कोच, और 1 पेंट्रीकार कोच समेत 18 बोगियां होंगी.
समिति द्वारा दीपावली त्योहार उपरांत छग से स्पेशल ट्रेन ले जाया जाता है, लेकिन छग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शासकीय कर्मचारियों के ड्यूटी पश्चात मतदान तिथी 17 नवम्बर के बाद 19 नवम्बर को स्पेशल ट्रैन ले जाए का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है. मां वैष्णोदेवी यात्रा के लिए टिकट वितरण के लिए डिडवानिया कॉम्प्लेक्स चांपा में स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इस वर्ष, प्रति यात्री सहयोग राशि 8100 रुपए है और चाइल्ड (5 से 10 वर्ष) के लिए 4100 रुपए है, साथ ही SLR के लिए 5100 रुपए निर्धारित किए गए हैं. जो भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे समय से पूर्व अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 9826175145, 8839059074, 9300044466.





