Home » Uncategorized » कबड्डी में विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान, व्यापार मंडल के निवर्तमान प्रधान ने किया सोलन की बेटी का सम्मान…

कबड्डी में विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान, व्यापार मंडल के निवर्तमान प्रधान ने किया सोलन की बेटी का सम्मान…

सोलन : अभी हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कबड्डी में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली सोलन की बेटी ने जिला प्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन किया है ज्योति का सोलन शिव बेकर पहुंचने पर आज व्यापार मंडल सोलन के निवर्तमान प्रधान मुकेश गुप्ता और उनके बेटे अर्पित गुप्ता ने सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर को सम्मानित किया।


इस दौरान मुकेश गुप्ता का कहना है की सोलन के साथ हिमाचल की बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से राज्य की अन्य बेटियां और युवा इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। गुप्ता ने कहा की बेटी ज्योती ठाकुर से उन युवाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए जो आज नशे की दलदल में फंसे हैं उन्हें नशे को छोड़कर अपना ध्यान खेलों में लगाना चाहिए अपने शरीर को मजबूत और तंदुरुस्त बनाना चाहिए ताकि वे भी ज्योती ठाकुर की तरह देश प्रदेश का मान बढाये। गुप्ता ने कहा की नशे का सेवन ने समाज के लिए अच्छा है न परिवार और अपने साथ रहने वाले साथियो के लिए कैमिकल नशा करने वाले अपने साथ साथ समाज को भी बरबादी की और ले जा रहे है।

बता दें, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में पांच महिला खिलाड़ियों का संबंध हिमाचल से है। जिनमें, दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही ऋतु नेगी और सुषमा शिलाई तथा निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]