Home » Uncategorized » अशोक गहलोत ने फिर ठोका दावा, कहा- सीएम पद न आज मुझे छोड़ रहा है, न ही आगे छोड़ेगा

अशोक गहलोत ने फिर ठोका दावा, कहा- सीएम पद न आज मुझे छोड़ रहा है, न ही आगे छोड़ेगा

दिल्ली. टिकट बंटवारे पर मचे घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सीएम पद पर अपना दावा ठोक दिया है. उन्होंने कहा है कि वो सीएम का पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन पद उनको नहीं छोड़ता, और आगे भी नहीं छोड़ेगा. मुझे सोनिया गांधी ने सीएम बनाया था. कांग्रेस में जो सीएम पद का उम्मीदवार बनता है, वो कभी सीएम नहीं बनता. सोनिया गांधी ने मुझे सीएम पद के लिए चुना था. उसके बाद अगले चुनाव में सोनिया गांधी ने खूब कैम्पन किया, लेकिन हम चुनाव हार गए, इसके कई कारण थे. टिकट बंटवारे और मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं है. मतलब गहलोत अपने समर्थक ज्यादातर विधायकों के टिकट नहीं काटने देना चाहते. सचिन पायलट के सवाल पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले ही फॉरगेट एंड फॉरगिव कह दिया था. गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर हैं. लेकिन, कांग्रेस में टिकटों का मसला उलझ गया है. हालांकि पार्टी ने एक सप्ताह पहले ही तय कर लिया था कि 18 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद टिकटों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजी गई करीब 100 सीटों पर सिंगल नाम पर सहमति नहीं बन पाई है. करीब एक दर्जन सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति ने आपत्ति जताई है.

कल जारी हो सकती है सूची
हालांकि बिना विवाद वाली सीटों पर नाम तय हो गए हैं. लेकिन आपत्ति के बाद अब सूत्रों का दावा है कि सूची जारी करने में अभी वक्त लग सकता है. माना जा रहा है कि अब सूची जारी होने में करीब तीन दिन का वक्त लग सकता है. 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में प्रिंयका गांधी की जनसभा है. अब सूची 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली के बाद ही जारी हो होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कोशिश में है कि बिना विवाद वाले जिन नामों पर सहमति बनी है उनकी एक छोटी सूची जारी कर दी जाए, लेकिन उस पर अभी सहमति नहीं मिल पाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *