Home » Uncategorized » आसमानी बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

आसमानी बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

कांगड़ा : जनपद के कण्डबाड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पर बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला सलोचना देवी (40) पत्नी राकेश कुमार पहाड़ियों की तरफ पशु चराने गई थी ।

खराब मौसम के चलते बिजली कड़कने लगी, जिससे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। महिला बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई। इसी दौरान उस पेड़ पर आसमानी बिजली गिरी। आसमानी बिजली की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौसम अधिक खराब होने की वजह से आस-पास लोग भी मौजूद नहीं थे। यह घटना गांव गौंट पोस्ट ऑफिस कमलेड पंचायत ननहार कण्डबाड़ी की है। हादसा सोमवार दोपहर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *