Home » ताजा खबरें » शिमला के कंडा जेल में आपस में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर हुआ घायल

शिमला के कंडा जेल में आपस में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर हुआ घायल

शिमला : राजधानी शिमला के मॉडल सेंट्रल जेल कंडा में कैदी आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने आए डिप्टी जेलर को भी कैदियों ने धुन डाला। इसे डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह घटना 15 अक्टूबर की है। लेकिन पुलिस ने पिछले कल एफआईआर दर्ज की है।एफआईआर डिप्टी जेलर की शिकायत पर दर्ज हुई है। विचाराधीन कैदी विपिन को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर को मॉडल सेंट्रल जेल कंडा के अंदर विचाराधीन  कैदियों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने डिप्टी जेलर आगे आए तो कैदियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि विपिन ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। शिमला की बालूगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, जेल प्रशासन ने इस भिड़ंत को लेकर आंतरिक जांच बिठा दी है। इस घटना को कैदियों के बीच आपसी वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *