मुंबई : मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो नाबालिग समेत 7 लोगों की मौत हो गई. 39 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी भीषण थी कि इसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. मृतकों के परिजनों का कहना है कि आग 7वीं मंजिल तक पहुंच गई थी. हादसे में कई लोगों की सोने के दौरान ही जान चली गई.
घटना को लेकर एक पीड़ित के रिश्तेदार महिला ने बताया कि…”हमें आग के बारे में सुबह 8 बजे पता चला. जब हमने यहां आकर देखा तो पता चला कि मेरी भाभी और हमारे परिवार की एक बेटी की मौत हो गई है. बहुत सारे लोग घायल हुए हैं और मेरे परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है.”
“स्थिति बहुत हृदय विदारक थी”: चश्मदीद
बिल्डिंग में कपड़ा होने से आग ने भीषण रूप लिया
उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए. विधायक ने आगे बताया “लोगों को उनके नुकसान के लिए आर्थिक मदद दी जानी चाहिए. हमने नगर निगम के साथ मिलकर उन्हें एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया है. हम वहां उनके भोजन और रहने की व्यवस्था कर रहे हैं…”
हमारे पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, आग कल रात 3.01 बजे लगी. फायर टेंडर सुबह 3.10 बजे वहां पहुंचे. आग सबसे पहले इमारत की दो मंजिलों पर फैली थी. जलने के कारण मौत नहीं हुई है. सभी मौतें दम घुटने से हुईं क्योंकि वहां घना धुआं फैल गया था.”
बीएमसी कमिश्नर ने आगे बताया “वाघरी समुदाय के सदस्यों को इस इमारत के कुछ फ्लैटों में पुनर्वासित किया गया है. वे कूड़ा बीनने वाले हैं. उनकी सामग्री पार्किंग क्षेत्र में रखी थी. आग लगने के बाद वो सामान तक फैल गई. 28 लोगों को अस्पताल में लाया गया है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. उन सभी को मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जाएगा. अगर कुछ दवा की जरूरत पड़ी तो हम उसका खर्च भी वहन करेंगे. हम मृतकों के परिजनों का पता लगाएंगे और उन्हें 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा”
क्या है पूरा मामला?
BMC की आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने कहा, “आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप मैटेरियल, पार्क किए गए वाहनों में लग गई. जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों पर रह रहे लोग बिल्डिंग में फंस गए.”





