Home » Uncategorized » कसौली : गांव खांगड़ में लेखराम के घर करीब 90हजार के जेवरात व 3 हज़ार की हुई नगद चोरी…..

कसौली : गांव खांगड़ में लेखराम के घर करीब 90हजार के जेवरात व 3 हज़ार की हुई नगद चोरी…..

सोलन :  जिला सोलन के कसौली गांव खांगड़, दाड़वा के निवासी लेखराम पुत्र धनीराम ने पुलिस थाना में शिकायत पत्र में दर्ज करवाया है कि बीते 4 अक्टूबर को यह और इनकी पत्नी सुबह 10 बजे अपने काम से बाहर गये थे। इनकी पत्नी ने इन्हें 2:30 बजे के आसपास फोन किया कि घर में चोरी हो गई है। यह बनलगी स्कूल में थी जब यह घर आई तो घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। तो वहीं कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में से इसकी दो बालिया सोना, एक चाक सोना एक चाक चांदी, एक सोने की अंगूठी लेडीज और चांदी की 10 अंगुठी लेडीज बच्चों के कंगन चांदी 10 और पैसे 3000/- रूपये है । वहीं इनके मुताबिक उपरोक्त चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90,000/- है । वहीं उपरोक्त सारे सामान को कोई न मालूम व्यक्ति चुरा कर ले गया है । जिस पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत थाना किया गया। जिसकी तफ्तीश के दौरान थाना कसौली की टीम ने चोरीशुदा सामान को पूरी तरह बरामद कर लिया है जिसको चोरों ने इलाक़े के पास ही छिपाया हुआ था। वही मुक़दमा में संलिप्त संदिग्धों से अभी पूछताछ की जा रही है और सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *