Home » Uncategorized » दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर शहर में मजीठा रोड स्थित नागकलां दवा फैक्ट्री क्वालिटी फार्मास्यूटिकल लिमिटेड में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. इस फैक्ट्री में करीब 1600 लोग काम करते हैं. आग लगने के चलते फैक्ट्री में पड़े 500 के करीब केमिकल ड्रम में एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए. आग की जानकारी जैसे ही मिली सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया. आग इतनी भयानक थी कि उसपर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरफोर्स की गाड़ियों सहित 80 फायर टेंडरों ने देर रात को आग पर काबू पाया. हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फैक्ट्री मालिक ने कहा कि अंदर लगे सीसीटीवी देखने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा. उनके मुताबिक फैक्ट्री के अंदर करीब 500 केमिकल ड्रम रखे हुए थे, जिसमें से ज्यादातर तबाह हो गए. उन्होंने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है. बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि चारों तरफ बस धुएं का गुब्बार दिख रहा था. धुएं के कारण फैक्ट्री में दमकल विभाग के कर्मचारी जा नहीं पा रहे थे. जैसे ही धुआं कम हुआ तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *