. अब तक 6 नेशनल अवार्ड के जीतकर हिमाचल के “टॉपर” ज्वेलर ने देश मे चमकाया नाम
सोलन : ‘वर्मा ज्वेलर्स सोलन’ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष भी 4 राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर अपना डंका बजा दिया है। बीते वर्ष को मिलाकर वर्मा ज्वेलर्स के नाम अब तक 6 अवार्ड हो चुके हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि वर्मा ज्वेलर्स हिमाचल प्रदेश का एकमात्र ऐसा ज्वेलरी शोरूम हैं जहां जिसके नाम 6-6 राष्ट्रीय अवार्ड हैं। जिला सोलन के हिमानी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने इसे वर्मा ज्वेलर्स सोलन की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए अपने ग्राहकों का धन्यवाद
किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अगस्त माह ग्रेंड हयात मुंबई में आयोजित समारोह में वर्मा ज्वेलर्स सोलन को “सोशल मीडिया केम्पेन” कैटेगरी में “रिटेल ज्वेलर इंडिया अवार्ड-2023″ से नवाजा गया।

तो वहीं दो दो अवार्ड 1 अक्टूबर 2023 को ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में द कुलेस्ट एड कैम्पेन & द कुलेस्ट स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर केटेगरी में “इंडियाज़ कुलेस्ट स्टोर अवार्ड-2023” के रूप में प्राप्त किया।
इसी के साथ 3 अक्टूबर को चौथे अवार्ड के रूप में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में आयोजित फ़ॉर बीइंग इंस्पायरिंग लीडर ऑफ इंडियन ज्वेलरी रिटेल कैटेगरी में GJC Nite-2023 अवार्ड ने वर्मा ज्वेलर्स सोलन को शिखर पर पहुंचा दिया।

अक्षय वर्मा ने कहा कि बीते वर्ष भी वर्मा ज्वेलर्स सोलन के नाम 2 राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किए थे। बीते वर्ष 17 सितंबर को नई दिल्ली के ताज होटल में हुए ‘गाला
अवार्ड’ सेरेमनी में वर्मा ज्वेलर्स ने “कूलेस्ट एड कैम्पेन” कैटेगरी में देश भर में पहला स्थान प्राप्त कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।
इंडियन ज्वेलर की ओर से ‘इंडियाज़ कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2022’ के नाम से आयोजित इस समारोह में “द कूलेस्ट स्टोर फ़ॉर- कूलेस्ट एड कैम्पेन” अवॉर्ड में मुझे बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेटी के हाथों मिला था।
अक्षय वर्मा ने कहा कि सबसे बड़ी खास बात यह थी कि बीते वर्ष भी ‘वर्मा ज्वेलर्स’ की ओर से गोल्डन बांड’ कैम्पेन की कड़ी में एक माह में दो दो राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए थे। जिसमें दूसरा अवार्ड “रिटेल इंडिया ज्वेलरी” में प्राप्त किया था।
उन्होंने कहा कि अवार्ड लेना हर उद्यमी का सपना होता है और जब देश भर में अव्वल आए तो कुछ नया करने का प्रोत्साहन मिलता है। वर्मा ज्वेलर्स सोलन हमेशा से कुछ नया कर ग्राहकों को उनके मन माफिक हर सुविधा के साथ आधुनिक, एंटीक और आकर्षक गहनों की रेंज बाजार में उतारता है। मार्किटिंग के लिए भी पहली बार स्थानीय महिलाओं के फोटो शूट कर उनके होर्डिंग्स पूरे प्रदेश में लगाए। क्योंकि ग्राहकों से बेहतर और कौन उत्पाद की गुणवत्ता को पहचान सकता है। और यही ग्राहक है जिनके भरोसे और विश्वास के दम पर वर्मा ज्वेलर्स ने अब तक इतने अवार्ड हासिल किए हैं। इन सभी अवार्ड के अलसी हकदार उनके अपने ग्राहक ही हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कुछ नए आइडिया के साथ नई एड कैम्पेन और ज्यूलरी की नई रेंज लाई जाएगी जो निश्चित तौर पर ग्राहकों को आकर्षित करेगी और वर्मा ज्वेलर्स को भरोसे पर खरा उतरने का अवसर प्रदान करेगी।





