नाहन : लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने सिरमौर की कार्यकारिणी का ऐलान किया है। खास बात ये है कि सिरमौर कांग्रेस कमेटी को स्थाई अध्यक्ष नहीं दिया गया है, बल्कि पुरानी व्यवस्था ही बरक़रार रहेगी। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार(Dr YS Parmar) के पौत्र(Grandson) एवं जिला परिषद सदस्य आनंद परमार अंतरिम जिला अध्यक्ष बने रहेंगे। जबकि कालाअंब से आशिक मोहम्मद भी बतौर कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर ने विधानसभा चुनाव में बगावत कर दी थी इसके बाद मुसाफिर को जिला अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अंतरिम व कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। मगर कार्यकरणी का गठन नहीं हुआ था। सिरमौर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग तथा सोशल मीडिया प्रभारी विनेश राणा (Binesh Rana) को बनाया गया है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की स्वीकृति के बाद महासचिव रजनीश की किमटा ने जिला सिरमौर की नई जंबो कार्यकारिणी की अधिसूचना जारी की थी। जिसमे जिला में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी, सचिव, प्रवक्ता, क़ानूनी सलाहकार समेत अन्य पदों पर 100 से ज्यादा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।





