Home » Uncategorized » सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात, विभागों के दो हजार कर्मियों को मिला प्रमोशन

सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात, विभागों के दो हजार कर्मियों को मिला प्रमोशन

शिमला : प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के तहत जिला मंडलायुक्त कार्यालयों, उपायुक्त कार्यलयों, एसडीएम व तहसील स्तर पर सेवाएं प्रदान करने वाले क्लर्क से अधीक्षक ग्रेड-2 तक के करीब 2000 कर्मचारियों का जिला व मंडल कैडर से स्टेट काडर बना दिया है।

इन पदों पर मिला प्रमोशन

इस संबंध में राजस्व विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जिन पदों को स्टेट कैडर बनाया गया है उनमें अधीक्षक ग्रेड-2 (ग्रुप-बी, वरिष्ठ सहायक (ग्रुप-सी) स्टेनोग्राफर सीनियर स्केल, स्टेनो-टाइपिस्ट जूनियर स्केल, आशुलिपिक, पर्सनल असिस्टेंट (ग्रुप-बी), क्लर्क व जेओए (आईटी) शामिल हैं।

ऐसे में इस अधिसूचना के बाद अब इन्हें जिला में कहीं भी तब्दील किया जा सकेगा। जिला और मंडल कैडर से राज्य कैडर में परिवर्तन के बाद निदेशक, भूमि अभिलेख, हिमाचल प्रदेश को राजस्व विभाग में इन सभी श्रेणियों के संबंध में कैडर नियंत्रण प्राधिकारी घोषित किया गया है। इसमें सेवा मामलों और अन्य प्रशासनिक मुद्दों जैसे तौर-तरीके शामिल होंगे।

पुलिस विभाग में भी रुकी पदोन्नतियों को हरी झंडी

हाल ही में हिमाचल में प्रदेश पुलिस विभाग (Himachal Police Department) में लंबे समय से रुकी पदोन्नतियां भी जारी की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पदोन्नति आदेशों के तहत 10 उप निरीक्षकों यानी एसआई, 36 एएसआई और 67 हेड कांस्टेबलों के पदोन्नति (Promotion Of SI, ASI & Head Constable) के आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा चार वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड-2 बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *