Home » Uncategorized » IIIT ऊना ने मनाया अपना दूसरा संस्थान दिवस, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

IIIT ऊना ने मनाया अपना दूसरा संस्थान दिवस, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

ऊना: हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के स्लोह में बनी ट्रिपल आईटी ने आज अपना दूसरा संस्थान दिवस समारोह मनाया. इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. ट्रिपल आईटी स्टाफ द्वारा डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री द्वारा ट्रिपल आईटी में बनने वाले तालाब का शिलान्यास भी किया गया और अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ट्रिपल आईटी का एक ख्वाब था जो आज हकीकत में बदल गया है. उन्होंने कहा कि इस ख्बाव को सच करने के लिए कड़ी मेहनत और काफी संघर्ष किया गया. इस कड़ी मेहनत के बाद 21 माह के अंदर यह रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि किसी सोच को लेकर ऊना को आगे बढ़ाने का हमारा मकसद पूरा होता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि यहां बहुत ही बढ़िया यह कैंपस बना है. देश-दुनिया के बच्चे पढ़ाई के लिए यहां आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकल के बच्चों के लिए इसके दरवाजे खुलने चाहिए, क्योंकि जिन लोगों ने जमीन दी है, वह कोई सपना देख कर ही दी है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश दुनिया के सफल उद्योगपतियों को भी ऊना लाया जाए, इसके लिए बातचीत हो रही है. ट्रिपल आईटी ऊना हिमाचल की शान है. यह बहुत ही बढ़िया कैंपस बना है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह ट्रिपल आईटी अपने रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुई है उसी तरह ड्रग पार्क को स्थापित करने के लिए सरकार दिन रात प्रयास कर रही है. ड्रग पार्क का काम भी तेज गति से किया जा रहा है ताकि यह भी रिकार्ड समय के अंदर बनकर तैयार हो सके. उन्होंने कहा कि ऊना देश के मानचित्र पर उभरे, इसके लिए करोड़ों रुपये से स्वां चैनेलाइजेशन का काम किया गया और इंडियन ऑयल का डिपू भी ऊना में लेकर आए.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *