Home » Uncategorized » कालका-शिमला ट्रैक पर नियमित रेल सेवाएं शुरू, 84 दिन बाद ट्रैक पर रेल यातायात हुआ बहाल

कालका-शिमला ट्रैक पर नियमित रेल सेवाएं शुरू, 84 दिन बाद ट्रैक पर रेल यातायात हुआ बहाल

शिमला : करीब 84 दिन के बाद कालका-शिमला ट्रैक पर शिमला तक रेल सेवाएं शुरू हो गई है। भारी बारिश के कारण ट्रैक पर जगह-जगह भूस्खलन होने के चलते सेवाएं बाधित रही। शिमला के समरहिल के पास बीते 14 अगस्त को भारी भूस्खलन होने के कारण रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया था, जिसे रेलवे ने दुरुस्त कर दिया है। रविवार और सोमवार को ट्रैक पर ट्रायल भी सफल रहा, जिसके बाद सोमवार शाम को 50 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन शिमला पहुंची। ट्रेन से शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि कालका-शिमला ट्रैक पर सफर करके उनको काफी अच्छा अनुभव हुआ। रेल सेवाएं फिर से बहाल होने से पर्यटकों को शिमला पहुंचने में सुविधा मिलेगी। हालांकि तारादेवी तक बीते 26 सितंबर को ही ट्रेन शुरू हो गई थी।

मंगलवार से यात्री अब सीधे कालका से शिमला तक रेल से पहुंच पाएंगे। शिमला तक ट्रैक बहाली के बाद शिवालिक डीलक्स, हिमालय क्वीन सहित विस्टाडोम ट्रेन भी शिमला पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *