Home » Uncategorized » अंडर 14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बीएल सेंटर पब्लिक स्कूल कुनिहार का रहा दबदबा

अंडर 14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बीएल सेंटर पब्लिक स्कूल कुनिहार का रहा दबदबा

.पांच छात्राओं वंशिका ठाकुर, अर्निका, अनन्या, काव्य व नव्या का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ चयन

सोलन/कुनिहार : जिला सोलन की अंडर 14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय कुनिहार में आयोजित हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार कि छात्राओं का दबदबा रहा। शॉट पुट में वंशिका ठाकुर ने जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्निका तीसरे स्थान पर रही। वही रिले रेस में ईशा, चंचल और सैजल दूसरे स्थान पर रही। जबकि 600 मीटर दौड़ में नूपुर तीसरे स्थान पर रही। वही 100 मीटर दौड़ में अर्निका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अनन्या को पहले, नव्या को दूसरा और काव्य को तीसरा स्थान मिला। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रिंसिपल पीएल गुलेरिया, हेडमिस्ट्रेस सुषमा शर्मा, डीपीई अरुणा शर्मा व पीटीआई अमर देव ने अपने विद्यालय की पांच छात्राओं वंशिका ठाकुर, अर्निका,अनन्या, काव्य व नव्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ के लिए होने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है। साथ ही सभी प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है। बता दे की साल भर आयोजित होने वाले विभिन्न जिला तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के छात्र-छात्राएं अपना परचम लहराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *