Home » Uncategorized » सीएम सुक्खू ने ‘जीवन का आधार-आप का पौष्टिक आहार’ पुस्तक का किया विमोचन

सीएम सुक्खू ने ‘जीवन का आधार-आप का पौष्टिक आहार’ पुस्तक का किया विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को ललित गुप्ता द्वारा लिखित ‘जीवन का आधार-आप का पौष्टिक आहार’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया। जीवन में पौष्टिक आहार के महत्व से संबंधित जानकारी संकलित करने में ललित गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषणयुक्त आहार स्वस्थ जीवन शैली व स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पहला कदम है। इस बुकलेट के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने संपूर्ण शारीरिक विकास में संतुलित आहार के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पोषण उत्तम स्वास्थ्य की नींव है। इस पुस्तिका का उद्देश्य लोगों को अपने आहार के बारे में सही विकल्प चुनने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *