Home » Uncategorized » चिट्टे के 2 मामले में सोलन पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार : एसपी गौरव सिंह

चिट्टे के 2 मामले में सोलन पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार : एसपी गौरव सिंह

सोलन: 4 सितंबर को एक तस्कर द्वारा दो युवाओं को सोलन शहर में चिट्टा नशा बेचने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए टीम ने एक गाड़ी अल्टो 800 जो बड़ोग की तरफ से सोलन की ओर आ रही थी जिसमें चिट्टा के दो खरीददार 29 वर्षीय आशीष S/O स्व0 श्री चैतराम R/O त0-कोटखाई, व 36 वर्षीय कुशाल चौहान S/O श्री जिया लाल चौहान R/O त0-कोटखाई जिला शिमला जो दोनों व्यक्ति चिट्टा/हेरोईन की अवैध खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं, की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान उपरोक्त गाड़ी में आशीष व कुशाल चौहान उपरोक्त के कब्जा से क़रीब 11 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद किया गया। जिस पर मुकदमा U/S 21, 29 ND&PS Act PS SADAR SOLAN दर्ज थाना करके दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार करके आगामी तफ्तीश अमल में लाई गई। और इनको 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इन आरोपियों को इस चिट्टे को बेचने वाले आरोपी की जाँच पड़ताल की गई। जिसके दौरान जाँच में यह पता चला कि आरोपी हरिंदर मानटा ने इनको यह चिट्टा बेचा है जो आरोपी HARINDER MANTA S/O SH BANKA RAM R/O VILLAGE DHAAK GAON PO MASLI TEHSIL CHIRGAON DISTT. SHIMLA H.P. AGE 37 YEARS को 5 सितंबर को मुक़दमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आरोपी चिट्टे का एक बहुत बड़ा तस्कर है जो सोलन ज़िला में पिछले तीन सालों से सक्रिय है। इस आरोपी को सोलन पुलिस द्वारा नवंबर 2022 में भी 150 ग्राम से ज़्यादा चिट्टे की तस्करी के केस में गिरफ़्तार किया जा चुका है। और यह जमानत पर बाहर आकर दोबारा इस नशे की तस्करी में जुट गया। इस आरोपी को न्यायालय में पेश करके 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और इससे इस चिट्टे के सप्लायर के बारे में जाँच पड़ताल की गई। जिसके बाद पता चला कि हरिंदर मानटा को चिट्टा सप्लाई करने वाले तस्कर को सोलन पुलिस की टीम द्वारा 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया है। जिसका नाम अरूण यादव S/O श्री यशपाल यादव R/O मोहल्ला अहीर टोला त0 व जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। जिसे न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और इससे इस चिट्टे के मुख्य सप्लायर के बारे में जाँच पड़ताल की गई। तो जाँच में पता चला कि आरोपी अरुण इस खेप को एक आरोपी सतीश से लेकर आया था और इसे हरिंदर मानटा के द्वारा आगे शिमला और सोलन के स्थानीय युवाओं को बेचना था। जो इस आरोपी *Satish s/o Ishwari Singh Tehsil. Debai District Bulandshahr UP उम्र 28 yrs को सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश के ज़िला बदाऊँ में जाकर वहाँ से इसे दिनांक 9 सितंबर को गिरफ़्तार किया और इसे न्यायालय में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर इससे इस खेप के सप्लायर के बारे में पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि यह इस चिट्टे की ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा पिछले कुछ सालों से एक आरोपी समीर के साथ कर रहा है जो इस आरोपी समीर श्रीवास्तव पुत्र श्री अरुण श्रीवास्तव निवासी उत्तम नगर दिल्ली, उम्र 40 वर्ष है, को सोलन पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ़्तार किया है।आरोपी समीर दिल्ली में परचून की दुकान चलाता है लेकिन इसके बैंक खातों में सर्फ इस साल की ही लाखों रू की सस्पेक्टेड ट्रांजैक्शंस है जो यह 6 आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

इस मुक़दमे में गिरफ़्तार 3 आरोपी जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली के है, वो सभी चिट्टा तस्करी पैसा कमाने के लिए करते हैं, ये ख़ुद चिट्टा का नशा नहीं करते बल्कि दूसरे युवाओं को चिट्टा बेचकर उन्हें नशे के दलदल में डालते हैं। इस मुक़दमे में चिट्टा ख़रीदने वाले, चिट्टा बेचने वाले, चिट्टा सप्लायर और बिचौलिये आदि सभी 6 आरोपियों को क़रीब 112 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ़्तार किया जा चुका है।मुकदमा में अन्वेषण जारी है।

वही सोलन पुलिस द्वारा पिछले ढाई महीनों में अभी तक बाहरी राज्यों के 30 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *