Home » Uncategorized » ड्यूटी देकर घर पहुंचा, हृदय गति रुकी और मौत…

ड्यूटी देकर घर पहुंचा, हृदय गति रुकी और मौत…

सोलन: हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के अधीन आने वाले सराहा बस अड्डा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कपूर का बीती रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे । कपूर का जन्म 24 जून 1971को बजगा पंचायत के गांव श्यामपुर गांव में हुआ। राजेंद्र सिंह कपूर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में शिमला 2 डिपो से अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उनकी अधिकतर सेवा शिमला लोकल डिपो में रही है। उसके बाद उन्होंने अपने गृह जिले सिरमौर का रुख किया। अपने काम के प्रति निष्ठा का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि अपनी मौत से करीब 3 घंटे पहले भी है ड्यूटी देकर ही घर पहुंचे थे । घर आते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन फानन में सराहा अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय जीत सिंह कपूर 30 वर्षों तक बजगा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे और कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *