Home » Uncategorized » कोली समाज सिरमौर की नाइन इकाई के चुनाव तय, प्रताप सामुदायिक भवन में चुना जाएगा नया प्रधान

कोली समाज सिरमौर की नाइन इकाई के चुनाव तय, प्रताप सामुदायिक भवन में चुना जाएगा नया प्रधान

नाहन : हिमाचल प्रदेश कोली समाज सिरमौर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला इकाई के गठन से पूर्व खंड स्तर पर इकाइयों की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी कड़ी में सबसे पहले कोली समाज की नाहन इकाई के चुनाव होंगे। इसके बाद दूसरी इकाइयों के गठन के बाद जिला इकाई के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। कोली समाज के प्रधान संजय पुंडीर ने बताया कि कोली समाज जिला सिरमौर की नाहन इकाई के चुनाव 24 सितंबर को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में सुबह 11:00 बजे होंगे। यहां सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त करने का प्रयास रहेगा।

संजय पुंडीर ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि कर्मठ और समाज को गति देने वाले प्रधान का सर्वसम्मति से चुनाव हो सके। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *