Home » Uncategorized » SPU में शुरू हुआ 6 दिवसीय दीक्षारंभ-छात्र प्रेरणा कार्यक्रम

SPU में शुरू हुआ 6 दिवसीय दीक्षारंभ-छात्र प्रेरणा कार्यक्रम

मंडी : शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकित स्नातकोत्तर छात्रों के लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में वीरवार से 6 दिवसीय दीक्षारंभ-छात्र प्रेरणा कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। एसपीयू की प्रति कुलपति डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए नए छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी के संचालन और यहां पर उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाओं से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें मंडी शहर का भ्रमण करवा यहां की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सभी आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। यूनिवर्सिटी में कहां पर लाइब्रेरी और इसका किस तरह से इस्तेमाल करना है, इसके अलावा कहां पर कौन सा विभाग है और वहां पर किस प्रकार की जानकारियां लेनी है, इन सब विषयों पर इन्हें पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।

बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने उपस्थित छात्रों को भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर से निकले विद्यार्थी बाहर रहकर कुछ कुरीतियों में फंस जाते हैं। इसके चक्कर में बहुत से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को बर्बाद कर देते हैं। इस कारण उनके परिजनों को भी झुकना पड़ता है। इसलिए विद्यार्थी को चाहिए कि वह किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हो, जिससे उसके परिजनों को झुकना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *