Home » ताजा खबरें » आज ही जमानत पर बाहर आया था बाबा, फिर हुआ गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामला ?

आज ही जमानत पर बाहर आया था बाबा, फिर हुआ गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामला ?

सोलन : जिला सोलन के बीते कल गोवर्धन चौहान निवासी रोहड़ू जिला शिमला ने धर्मपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 4 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ बोलेरो गाड़ी में घर जा रहे थे। 11 बजे के करीब बड़ोग टूरिस्ट ढाबा में ये खाना खानें के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब यह बिल देने लगा तो इसकी नजर एक साधु बाबा पर पड़ी, जो ढाबे पर ही खाना खा रहा था, इसने अपने साथ ही बाबा के खाने की पेमेंट भी कर दी। जिसके बाद यह दोनों अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी स्टार्ट करते ही बाबा इसके पास आया और बोला कि 20 रू0 दे दो। तो उसने बाबा के कहने पर 20 रू0 अपने हाथ में पकड़े तो बाबा ने उन 20 रू0 के ऊपर एक छोटा सा पत्थर रखा और मुठ्ठी बन्द करने को कहा जिस पर इसने मुठ्ठी बन्द कर दी और बाबा ने बाहर से इसकी मुठ्ठी को पकड़ लिया। और कुछ जादू सा करने लगा इसके बाद बाबा ने इससे कहा कि आपके पास कितने पैसे हैं तो उसने मना कर दिया, फिर बाबा इसकी पत्नी से पुछने लगा कि आपके पास कितने पैसे हैं तो इसकी पत्नी ने बताया कि इसके पास 3500/- रू0 हैं जो बाबा के कहने पर इसकी पत्नी ने 3500/- रू0 तथा एक सोने की अंगूठी निकालकर अपने हाथ पर रख दिये और बाबा जोर-जोर से मन्त्र बोलकर इसकी पत्नी के हाथ से अंगुठी व 3500/-रू0 बेईमानी से, बिना इनकी सहमति के चोरी करके मौका से सड़क के निचली तरफ को भाग गया।
बता दें कि इस साधु बाबा को पुलिस ने पहले भी एक महिला की अंगूठी चुराने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है तब इन्होंने यह शिकायत पुलिस चौकी डगशाई में दर्ज कराई जिस पर चौकी की टीम ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपी पर कार्यवाही की थी। बता दें कि ये बाबा जो आज ही जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल उस को गिरफ्तार कर लिया गया है | वहीं आरोपी उपरोक्त को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12