Home » ताजा खबरें » नाहन में आधी रात को सड़कों पर निकले SP, नशेड़ियों की लगाई क्लास

नाहन में आधी रात को सड़कों पर निकले SP, नशेड़ियों की लगाई क्लास

नाहन : सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन मीणा एक्शन मोड में आए  हैं। बीती रात एसपी ने मौके पर अचानक दबिश देकर नशेड़ियों की क्लास लगा डाली। SP ने गोपनीय सूचना के बाद दिल्ली गेट(Delhi Gate)  के नजदीक आयकर विभाग की सीढ़ियों पर दबिश दी। 4-5 युवक रात के अंधेरे में नशा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे। तीन को दबोच लिया गया बाद में मौके से भागे दो अन्य नशेड़ियों को भी तलब किया गया। एसपी के घटनास्थल पर होने की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम भी मौके पर पहुंची। नशेड़ियों को थाना ले जाया गया, एसपी खुद भी थाना पहुंचे। लंबे अरसे में ये पहला ही मौका होगा, जब एसपी ने नशेड़ियों को रंगे हाथ काबू करने का प्रयास किया हो। नशा करने के दौरान एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। कुल मिलाकर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नशेड़ी केवल एन्ड यूजर थे। साथ ही कारोबार से जुडी जानकारी न मिलने की बात कर रही है लेकिन जानकारों का कहना है कि खाकी नशे के कारोबार के खिलाफ स्ट्राइक की कोशिश में लगी है।

मीडिया से बातचीत में पुलिस अधीक्षक रमन मीणा ने कहा कि नशा करने वालो की काउन्सलिंग की गई साथ ही परिवारों को भी सूचित किया गया। उधर एक अन्य अपुष्ट जानकारी के मुताबिक करीब दो साल में नशे की ओवरडोज़ से 3-4 व्यक्तियों  की मौत हो चुकी है। केमिकल व सिंथेटिक नशा युवाओ को बर्बाद कर रहा है। एसपी का ये भी कहना है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12