Home » ताजा खबरें » हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें… शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी की मोदी सरकार से अपील

हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें… शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी की मोदी सरकार से अपील

शिमला : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल के दौर पर हैं। पहले दिन जहां उन्होंने कुल्लू, मनाली और मंडी के बाढ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, वहीं बुधवार सुबह वो शिमला के समर हिल स्थित शिव मंदिर पहुंची। 14 अगस्त को ये मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में इस बार बारिश से भारी तबाही हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल के लोगों की मदद कर चाहिए। प्रियंका ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे प्रदेश का काफी फायदा हो सकता है। लेकिन उनकी नीतियों से ऐसा लग रहा है कि वो हिमाचल के लोगों का दर्द और इस नुकसान को समझ नहीं पा रहे। हिमाचल सरकार भी विधानसभा के मानसून सत्र में इसे लेकर प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजेगी।

केंद्र से की अपील
हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं, लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उस हालात में राज्य को मदद की जरूरत है। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।

सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर केंद्र पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका से आने वाले सेबों पर आयात शुल्क 20% कम कर दिया है और यहां सेबों के दाम घटा दिए हैं। आपदा से नुकसान हुआ है और आप यहां के किसानों की मदद ना कर अमेरिका के किसानों की मदद कर रहे हैं। यह हमें समझ नहीं आ रहा। यह समय राजनीति करने का नहीं है। मुझे नहीं लगता कि और कोई भी करना चाहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12