Home » ताजा खबरें » 6 महीने बाद कोरोना की फिर एंट्री, एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

6 महीने बाद कोरोना की फिर एंट्री, एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सोलन : हिमाचल प्रदेश में काफी लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण के मामले में एक रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है. दरअसल, सोलन जिले में कोरोना का एक नया केस सामने आया हैं. इससे पहले जनवरी और फरवरी माह में एक दो मामले सामने आए थे. जिसके बाद वे रिकवर हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर कोविड की रिपोर्ट सोलन में पॉजिटिव आई है.

बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज करवाने के लिए आए एक युवक की रिपोर्ट सिंप्टोमेटिक थी, ऐसे में व्यक्ति का कोविड सैंपल लिया गया. जिसके बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, फिलहाल व्यक्ति को आइसोलेट किया गया है. जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन ने बताया कि जिला में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है, जिसे विभाग द्वारा आइसोलेटेड कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति इलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आया था जो कि लक्षणात्मक था. जिसका कोविड सैंपल लिया गया और वह पॉजिटिव आया है. फिलहाल सावधानी बरतते हुए व्यक्ति को आइसोलेट किया गया है. वहीं, विभाग द्वारा व्यक्ति की डेली रिपोर्ट भी ली जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12