Home » ताजा खबरें » शिमला में हादसे का शिकार हुई HRTC बस, 14 यात्री घायल

शिमला में हादसे का शिकार हुई HRTC बस, 14 यात्री घायल

शिमला, 08 सितम्बर : ठियोग उपमंडल के सैंज में शुक्रवार को एचआरटीसी की एक बस (HP 03-6127) पलट गई। सुबह 10:30 बजे हुए इस हादसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे का शिकार हुई बस शिमला से थ्रोच के लिए जा रही थी कि सैंज के पास एक मोड़ पर चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क से बाहर पलट गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। साथ ही बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हादसे में 14 लोग चोटिल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। फ़िलहाल मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *