Home » ताजा खबरें » 100वें वर्ष में जोगिन्द्रा बैंक ने किया प्रवेश, चैयरमेन बोले, आने वाले समय मे हिमाचल में अग्रणी बैंकों में शामिल होगा बैंक

100वें वर्ष में जोगिन्द्रा बैंक ने किया प्रवेश, चैयरमेन बोले, आने वाले समय मे हिमाचल में अग्रणी बैंकों में शामिल होगा बैंक

सोलन : जोगिन्द्रा कोऑपरेटिव बैंक सोलन ने 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है,इसको लेकर सोमवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन बैंक के चैयरमेन मुकेश शर्मा ने किया । जिसमे उन्होंने बताया कि बैंक जब से स्थापित हुआ है तब से लेकर आज तक इस बैंक को आगे ले जाने के लिए बैंक के कर्मचारियों और बैंक के खाता धारकों ने अहम भूमिका निभाई है ।

मुकेश शर्मा ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर बैंक में यूपीआई सुविधा भी लोगों को हर फॉर्मेंट पर मिलेगी जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। आज बैंक का कुल व्यवसाय 1860 करोड़ रुपए है। जिसमे शुद्ध लाभ 18 करोड़ रुपए है। यूपीआई सिस्टम को लेकर बैंक की ओर से उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से समय लिया है उनके माध्यम से इसे शुरू किया जाएगा।मुकेश शर्मा में बताया कि जो बैंक के कर्मचारियों का लंबित एरियर था करीब 5.23 करोड रुपए का उसे भी जारी कर दिया गया है, वहीं महिला समृद्धि ऋण योजना जिसमें 50000 का ऋण बिना गारंटी के महिलाओं को दिया जाना है उसको लेकर भी बैंक कार्य कर रहा है कोई व्यक्ति 5 लाख तक का लोन लेता है उसके लिए बैंक कोई भी चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2024 तक नेट एनपीए बैंक का शून्य है। उन्होंने लोगों से सहकारी बैंकों में खाता खुलवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12