Home » ताजा खबरें » अतुल डोगरा बने जायका के परियोजना निदेशक, संभाला कार्यभार

अतुल डोगरा बने जायका के परियोजना निदेशक, संभाला कार्यभार

हमीरपुर : कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अतुल डोगरा को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायका (JICA) चरण-2 का परियोजना निदेशक (Project Director) बनाया गया है। उन्होंने वीरवार को हमीरपुर मुख्यालय में परियोजना निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले अतुल डोगरा हमीरपुर में ही कृषि उपनिदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। हमीरपुर में उपनिदेशक के रूप में अतुल डोगरा के तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें जायका परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर (Agriculture University Palampur) से कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर और हैदराबाद (Hyderabad) से कृषि विस्तार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (postgraduate) प्राप्त अतुल डोगरा ने कृषि विभाग में वर्ष 1999 में शिमला में कृषि विकास अधिकारी के रूप में अपना सेवाकाल आरंभ किया था। इसके बाद वह 8 साल तक आतमा (ATMA) परियोजना कांगड़ा में उप परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने ऊना में भी कृषि उपनिदेशक के पद पर कार्य किया। वीरवार को जायका (JICA) के परियोजना निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद अतुल डोगरा ने कहा कि वह इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ आम किसानों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *