Home » ताजा खबरें » हिमाचल में मानसून फिर दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, आगामी 3 दिन भारी बरसात का अलर्ट

हिमाचल में मानसून फिर दिखा सकता है अपना रौद्र रूप, आगामी 3 दिन भारी बरसात का अलर्ट

शिमला : कुछ दिनों की राहत के बाद “हिमाचल प्रदेश” में मानसून एक बार फिर आक्रामक रूप अख्तियार कर सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 3 अगस्त से एक बार फिर भारी बरसात (Rain)  की संभावना जताई है, मानसून में अब तक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र ने बरसात का सिलसिला आगामी 6 से 7 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 3 अगस्त तक  प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहेगी, इसके बाद 3 और 4 अगस्त को प्रदेश में एक बार फिर भारी बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग भारी बरसात को लेकर अलर्ट भी जारी कर सकता है। मौजूदा मानसून में अब तक देश में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि अब तक प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से 50 फीसदी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है,राज्य के किन्नौर जिला में सबसे ज्यादा सामान्य से 100 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है,तो वहीं जिला लाहौल स्पीति में सबसे कम सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12