Home » ताजा खबरें » कंडाघाट से चोरी हुआ डम्पर पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कंडाघाट से चोरी हुआ डम्पर पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सोलन : जिला सोलन पुलिस से कंडाघाट से 26मई को चोरी हुए डंपर को पिछले कल हरियाणा से रिकवर कर लिया है यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश रोल्टा ने मीडिया को दी उनका कहना है की कंडाघाट से 26मई की रात को चोरी हुए डंपर को पिछले कल नूह हरियाणा से पुलिस विभाग की टीम ने रिकवर कर लिया है एएसपी सोलन योगेश रोल्टा का कहना है की इस चोरी की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की जांच में पुलिस जुट चुकी है उनका  कहना है की 28 जून को चोरी में सम्मिलित मोहम्मद आरिफ  को गिरफ्तार कर लिया गया था और सीसीटीवी की सहायता से पिछले कल हरियाणा नूह से डंपर को रिकवर करके कंडाघाट लाया गया है ।
एएसपी सोलन का कहना है की पुलिस विभाग चोरियों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिकतर चोरियों को घटनाओं को नशेड़ी ही अंजाम दे रहे है उन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]