Home » ताजा खबरें » अजय सोलंकी ने संस्कृत महाविद्यालय नाहन की वेबसाइट का किया शुभारंभ

अजय सोलंकी ने संस्कृत महाविद्यालय नाहन की वेबसाइट का किया शुभारंभ

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय (Sanskrit College) नाहन में आयोजित सत्र प्रारम्भ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय की वैब साईट (website) का शुभारंभ किया और यज्ञ में आहुति भी डाली।

अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन स्थित संस्कृत महाविद्यालय प्रदेश के सबसे पुराने संस्कृत महाविद्यालयों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से कई प्रतिष्ठित संस्कृत आचार्यों (Sanskrit masters) ने शिक्षा ग्रहण की है। यह संस्कृत महाविद्यालय सिरमौर जिला की पहचान है। उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *