Home » Uncategorized » नाहन-शिमला NH पर सैन की सैर के समीप गिरा विशालकाय पेड़, ट्रैफिक हुआ बाधित

नाहन-शिमला NH पर सैन की सैर के समीप गिरा विशालकाय पेड़, ट्रैफिक हुआ बाधित

नाहन : हिमाचल में भारी बारिश ने शुक्रवार देर शाम से फिर अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है।

ताजा मामले में नाहन-शिमला NH पर नाहन मुख्यालय के नजदीक सैन की सैर में एक विशालकाय सफेदे का पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। गनीमत यह रही की पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक मार्ग सुबह चार बजे से अवरुद्ध है। सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग बहाल होने में अभी समय लग सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में इसमें वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *