Home » ताजा खबरें » 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट आवश्यक

5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट आवश्यक

नाहन : 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट (biometric update) करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 7 व 17 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) नहीं करवाया है, उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।

डीसी ने बताया कि 5 व 15 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे की फोटो ,मोबाइल नंबर,  हाथों के फिंगर प्रिंट व पता इत्यादि आधार में अपडेट करना आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, वो भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में आधार संबंधी परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जिला में 3 आधार केंद्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तथा 19 कॉमन सर्विस सेंटर, लोकमित्र केंद्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो लोगों को पंचायत स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग समय-समय पर छात्रों के आधार अपडेशन हेतु शिविर लगाने की मांग करें, ताकि छात्रों सहित अन्य लोगों का भी आधार अपडेट किया जा सके। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व बीमार जो चलने फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे लोगों के लिए उनके घर पर ही आधार दलों द्वारा आधार कार्ड बनने व अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाती है।

उन्होंने ई-जिला प्रबन्धक को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक आधार बनाने के लिए शिविरों का आयोजन करें तथा लोगों को आधार में मोबाइल नंबर, ई-मेल जोड़ने के लिए भी जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करें तथा लोगों को आधार संबंधित आने वाली परेशानियों का समाधान करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन मीणा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखा शर्मा उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]