Home » ताजा खबरें » टीमेट की करंट लगने से हुई मौत मामले में बड़ी कार्यवाही, जेई समेत चार हुए निलंबित

टीमेट की करंट लगने से हुई मौत मामले में बड़ी कार्यवाही, जेई समेत चार हुए निलंबित

शिमला : करंट टीमेट की मौत के मामले में हिमाचल बिजली बोर्ड ने कनिष्ट अभियंता समेत चार कर्मचारियों  को निलंबित किया है। बोर्ड के चीफ इंजीनियर के स्तर पर आदेश जारी हुए है। मामले की जांच विद्युत बोर्ड रामपुर और आनी के अधिशासी अभियंता को सौंपी गई हैं। दोनों अधिकारी दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

बीते सोमवार को जगातखाना के तहत आने वाले समेज क्षेत्र में बिजली बोर्ड की लापरवाही से टीमेट भूपेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस दौरान स्विच लगाते समय टीमेट भूपेश कुमार पुत्र गुड्डू राम तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौत हो गई थी।

परिजनों आरोप लगाया था कि लाइन की मरम्मत के लिए टीमेट को अकेले  भेजा गया इसी वजह से हादसा हुआ। पुलिस थाना ब्रौ में विद्युत बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और धारा 304 के तहत केस दर्ज किया था। अब मामले में कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार, फोर मैन सुरेंद्र सिंह फोरमैन कुंदन और सब स्टेशन अटेंडेंट जोगिंदर ठाकुर (22 केवी कंट्रोल प्वाइंट झाकड़ी) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट दो दिन में विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता शिमला को भेजनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]