Home » ताजा खबरें » कुल्लू में पिकअप व कार के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत

कुल्लू में पिकअप व कार के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत

कुल्लू : मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दो वाहनों में जबदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे एक पर्यटक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू में आईटीबीपी कैंप बबेली के पास एक पिकअप HP34E-7300 तथा एक कार DL-ZB5378 की आपस में टक्कर हो गई।इस टक्कर में कार में सवार सन विष्टा शाह( 28) पत्नी रसिक लाल शाह निवासी सूरत, गुजरात की मृत्यु हो गई है। जबकि उसके पति तथा कार चालक सतपाल सिंह निवासी नई दिल्ली को गंभीर चोटें आईं हैं, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। इसके अलावा हादसे में पिकअप चालक कपिल निवासी कशामटी, कुल्लू को भी हल्की चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]