Home » ताजा खबरें » AIIMS से गर्भवती महिला को रैफर करने के मामले को लेकर कमेटी हुई गठित, ADC को सौंपा जांच का जिम्मा

AIIMS से गर्भवती महिला को रैफर करने के मामले को लेकर कमेटी हुई गठित, ADC को सौंपा जांच का जिम्मा

बिलासपुर : जिला में एम्स के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर रैफर करने के मामले में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सोमवार को संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जिला में इस तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है जो कि जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गत दिनों उपमंडल सदर की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया था। ईद की छुट्टी होने के कारण अस्पताल में गायनी चिकित्सक के न होने के कारण एम्स रैफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने खून की कमी बता कर गर्भवती महिला को शिमला रेफर किया गया। लेकिन एंबुलेंस कर्मियों को बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवाना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *