Home » ताजा खबरें » शिमला : वन रैंक वन पेंशन विसंगतियों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक

शिमला : वन रैंक वन पेंशन विसंगतियों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक

शिमला : वन रैंक वन पेंशन पार्ट-2 की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिक देशभर में लम्बे समय से संघर्ष कर रहे है। पिछले करीब 4 महीने से दिल्ली के जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन जारी है। खफा हुए पूर्व सैनिकों ने रविवार को देश भर में सभी जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था। हिमाचल प्रदेश में भी सभी जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल की गई है। राजधानी में भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक एस के सहगल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम मजबूर होकर यहां एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन योजना को कोशियारी कमीशन के मुताबिक असली प्रारूप में नहीं दिया है। पूर्व सैनिकों के साथ बेइंसाफी हुई है। केंद्र सरकार को दो साल बाद वन रैंक वन पेंशन रिवाइज करना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12