
सोलन : ग्रवाल सभा सोलन की तरफ से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों का सोलन आगमन पर एक समारोह के दौरान गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय मंत्री अशोक गर्ग,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त हिमाचल प्रदेशाध्यक सुमित सिंगला, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान दिनेश गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश बंसल व महासचिव राकेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों का हिमाचली टोपी व शाल पहनकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नेशनल चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य सबको भाई चारे के साथ जोड़ना है।उन्होंने खुशी जताई की विश्व में भी अग्रवाल संगठन का यूके, आस्ट्रेलिया सहित अनेक देशों आदि में डंका बज रहा है । उन्होंने कहा कि वह 50 वर्षों से अग्रवाल समाज से जुड़े हैं। राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा की प्रदेश में अग्रवाल समाज की ओर से निशुल्क कंप्यूटर सेंटर खोलकर शिक्षा प्रदान की जाएगी । जहां पर बच्चों को रिटर्न भरने सहित अन्य कार्य टेली सीखा एक्सपर्ट बनाया जायेगा। श्री मित्तल ने बताया कि राजस्थान के कोटा में दो कंप्यूटर से सेंटर शुरू किया था आज सेंटर में पांच सौ कंप्यूटर हैं। देश के उत्थान में भूमिका निभाते हुए बद्दी को स्वच्छ इन हिमाचल बनाया जायेगा। संगठन प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदेश के विकास हेतु अमलीजामा पहनाया जायेगा अग्रवाल समाज महिलाओं को भी आगे लाने का पक्षधर है,महिला विंग भी शीघ्र बनाया जायेगा। इस अवसर पर दिनेश गर्ग ने कहा की जल्द ही अग्रवाल सभा सोलन में निशुल्क कंप्यूटर सेंटर खोला जाएगा।उन्होंने कहा की प्रदीप मित्तल का अग्रवाल समाज को जोड़ने में विशेष सहयोग रहा है वे बीस वर्ष पूर्व भी सोलन आये थे। उन्होंने कहा की सोलन में घर घर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा व फॉर्म भेज लोगो को संगठन के साथ जोड़ा जायेगा व सामजिक गतिविधियां की जाएंगी! मंच सञ्चालन सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतीश बंसल ने किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि अग्रवाल समाज को एक मंच पर प्रदेश में इकठा किया जायेगा व सभी को बड़े अधिकारियों के सहयोग से जोड़कर एक सूत्र में पिरोया जायेगा! इस अवसर पर राम अवतार, चन्द्रपाल अग्रवाल, टिक्का राम, सुरेश गुप्ता, राहुल गोयल, सुनील गर्ग, पवन गोयल, मदन गुप्ता, सांवलमल, सत्यनारायण, रोहित गर्ग, पवन हैप्पी व सुशील बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु मौजूद रहे ।





