Home » Uncategorized » कंडाघाट स्कूल मेें जमा दो की बोर्ड परीक्षा में स्नेहा ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान…

कंडाघाट स्कूल मेें जमा दो की बोर्ड परीक्षा में स्नेहा ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान…

. स्कूल का परीक्षा परिणाम 95.28 फीसदी रहा

सोलन : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। सोलन जिले के कंडाघाट सीनियरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 95.28 फीसदी रहा। वहीं सिरीनगर गांव की स्नेहा ठाकुर ने मेडिकल संकाय में 93.02 फीसदी अंक लेकर पूरे स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि कामर्स संकाय में अंकिता ने 454 अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान रिशिता ने 450 अंक लेकर प्राप्त किया।
सीनियर सकेंडेरी स्कूल कंडाघाट की छात्राओं ने पहले तीनों स्थानों को प्राप्त कर रिकार्ड बनाया है। स्कूल प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को स्कूल बुलाकर बधाई दी। व स्कूल की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने प्रथम स्थान हासिल करने वाली स्नेहा ठाकुर, दूसरे स्थान पर रहने वाली अंकिता व तीसरे स्थान पर रहने वाली रिशिता तथा नॉन मेडिकल दूसरे स्थान पर सिरीनगर गांव की नितिका ठाकुर को मिठाई खिलाई।
दूसरी ओर अंग्रेजी के प्राध्यापक दीपक ठाकुर, विज्ञान प्राध्यापिका गीताजंंलि समेत अन्य सभी अध्यापको व स्कूल प्रशासन ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी है।

उधर स्कूल में पहले स्थान पर रही स्नेहा ठाकुर ने पूर्व प्रधानाचार्य आभा चंदेल व वर्तमान प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम समेत सभी प्रध्यापकों व माता-पिता को इस सफलता का श्रेय दिया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान देवेंद्र ठाकुर और पूर्व प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर समेत सभी पदाधिकारियों ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी है।

इस दौरान प्रथम स्थान हासिल करने वाली स्नेहा ठाकुर ने कहा कि उनके शिक्षकों ने उनके शिक्षण कार्य में भरपूर सहयोग दिया जिसके चलते आज वह कंडाघाट स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए जीवन में कुछ मुकाम तय करने पड़ते हैं और उन्हीं को चरणबद्ध तरीके से हासिल करते हुए आप शिखर की तरफ बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]